Friday, 17 August 2012

दर्शन को प्यासे


दर्शन को प्यासे है हम सारे ,
कृष्ण हम तो है अब तुम्हारे |
दे जाओ दर्शन संग राधे के ,
नय्या है तुम्हारे ही सहारे   |
                                                                     जय जय श्री राधेकृष्ण



Wednesday, 15 August 2012

राधे की कृष्ण भक्ति

श्याम श्याम रटत राधा भई श्याम
अपने ही सखियन से पूछत रही
राधा गई कहा ??


व्याख्यान : एक बार राधा कृष्ण की याद में इतनी डूबी की कृष्ण कृष्ण रटते रटते खुद को ही कृष्ण समझने लगी और जब उनकी सखी मिली  , तो राधा अपने सखी से पूछती है की, " अरे, ये राधा कहा चली गई ?? "



कृष्ण रंग में रंग जाओ ऐसे 
राधे हो गई  कृष्ण जैसे